14/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 14 जुलाई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

भारत जहां चाहे, वहां मार सकता है ऑपरेशन सिंदूर पर US वॉर एक्सपर्ट, PAK की खुली पोल

छांगुर का धर्मांतरण नेटवर्क: 579 जिलों में 3000 गुर्गे, 1000 युवक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते; पाकिस्तानी ISI से भी सम्पर्क में था

आज भी भारत ऊपर से सारे जहां से अच्छा दिखता है, स्पेस से वापसी पर बोले शुभांशु

राजस्थान: हैलो, मैं बैंक से बोल रहा हूं -इतना सुनते ही उड़ गए 95 हजार! साइबर ठग की घटना होश उड़ा देगी

फ्लाईओवर के नीचे यमुना में मिली DU की छात्रा स्नेहा की लाश, 6 दिन से थी लापता

Operation Baam: 'बलूचिस्तान कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं होगा', BLF ने PAK सेना और ISI की उड़ाई नींद

यमन में भारतीय नर्स की फांसी रोकने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Ulfa Drone Attack: उल्फा के कैंप पर हुआ ड्रोन अटैक? उग्रवादी संगठन के दावे पर आया सेना का बयान

तमिलनाडु में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 बोगियां जली:52 बोगियों में डीजल था, 40 अलग की गईं; तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन का इलाका खाली कराया

राज्यसभा के चार नए मनोनीत सदस्यों में उज्ज्वल निकम से लेकर इतिहासकार मीनाक्षी जैन के नाम शामिल

राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद

IMD Alert: आसमान से बरस रही आफत, बिजली गिरने से UP में 14 तो बिहार में 2 लोगों की हुई मौत

NIA के वॉन्टेड बदमाश समेत 8 भारतीय मूल के लोग अमेरिका में गिरफ्तार

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! ऑडी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा

कलावा-तिलक और झूठा नाम...'शिव वर्मा' निकला कासिम पठान, हिंदू बनकर दर्जनों लड़कीयों का किया शिकार

भारत पर बोझ हैं तिब्बत संबंधी मुद्दे… जयशंकर की यात्रा के पहले चीन का माइंड गेम

इजरायली हमले में घायल हो गए थे ईरान के राष्ट्रपति, बाल-बाल बची अधिकारियों की जान

कोटा श्रीनिवास राव को अंतिम विदाई देने पहुंचे मेगास्टार चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के पिता बोले- उनका जाना हमारे परिवार के लिए लॉस

बेहद रोमांचक हुआ लॉर्ड्स टेस्ट, इतिहास रचने से सिर्फ 135 रन दूर भारत, केएल राहुल के सहारे टीम

ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिया, 15 देशों ने भारत से मांग की है: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा चंद्रभान गुप्त जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की और अपने त्याग, प्रतिबद्धता और नेतृत्व से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई,उनका जीवन हमें बताता है कि सत्ता का मतलब केवल पद या अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी त्याग और जनता के हितों की रक्षा करना है,उनका जीवन हमें यह संदेश भी देता है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन दुश्मनी नहीं होनी चाहिए,

बिहार की तरह पूरे देश में वोटर लिस्ट जांची जाएंगी, चुनाव आयोग की तैयारी पूरी; सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई की सुनवाई के बाद फैसला होगा

अंतरिक्ष से शुभांशु बोले-भारत आज भी सारे जहां से अच्छा,फेयरवेल सेरेमनी में पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बात दोहराई; आज धरती पर वापसी

रेलवे सभी 74 हजार कोच में CCTV कैमरे लगाएगी,यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इससे ट्रेनों में चोरी-डकैती पर अंकुश लग सकेगा और घटनाओं में कमी आएगी। यात्रियों की निजता बनाए रखने के लिए दरवाजों के पास सामान्य आवागमन क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

प्रत्येक डिब्बों में चार कैमरे एवं इंजन में छह कैमरे लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के कुछ इंजनों एवं डिब्बों में इसका परीक्षण किया जा चुका है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। रेल मंत्री ने सभी 74 हजार डिब्बों एवं 15 हजार इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है

तमिलनाडु में कल मालगाड़ी पटरी से उतरी, 18 बोगियां जली,52 बोगियों में डीजल था, 40 अलग की गईं; तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन का इलाका खाली कराया

कर्नाटक: 'नितिन गडकरी में प्रधानमंत्री बनने के गुण', कांग्रेस विधायक ने भागवत के उम्र वाले बयान का दिया हवाला

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अब शराब की दुकानों के नए लाइसेंस विधानसभा को विश्वास में लिए बिना जारी नहीं किए जाएंगे। इससे पहले राकांपा (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सरकार पर 328 शराब दुकानों के लाइसेंस देकर राज्य को शराब की लत में धकेलने का आरोप लगाया था। आव्हाड ने यह भी कहा कि यह नीति संतों की भूमि महाराष्ट्र को शराब के नशे की लत में डुबो रही है। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट का शव यमुना नदी में मिला, त्रिपुरा की स्नेहा 6 दिन से लापता थी; मां को आखिरी फोन किया था

सावन के पहले सोमवार के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम सजकर तैयार है। बाबा के धाम में रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत होगा। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा। पहले सोमवार को धाम में छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है

बड़ा हादसा: हिमाचल में उफनती ब्यास नदी पार कर रही मां की गोद से छिटकी बच्ची, एक KM दूर मिली लाश; दूसरी बेटी 10 मिनट पुल पर लटकी रही,यह हादसा देखकर लोगों ने दुसरी बच्ची को बचाया

इनकम टैक्स रिफंड 11 साल में 474% बढ़ा, 2024-25 में ₹4.77 लाख करोड़ रिफंड किए गए, 2013-14 में यह आंकड़ा ₹83 हजार करोड़ था

लॉर्ड्स में टीम इंडिया का 'टोटल धमाल', इंग्लैंड पर कहर बनकर टूटे सुंदर; सिराज-बुमराह भी चमके, भारत के सामने 193 का लक्ष्य ,एक-एक रन की लड़ाई, लॉर्ड्स में भारत को जीत के लिए चाहिए आज 90 ओवरों में 135 रन, गिर चुके हैं 4 विकेट;

पश्चिमी राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में भी आज भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है। 14 से 15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इतिहास

1789 : फ़्रांसीसी क्रांति शुरू हुई|

1864 : अमेरिकी राज्य मोंटाना की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।

1867: अल्फ्रेड नोबेल ने विस्फोटक डायनामाइट का सफल परीक्षण किया।

1925: जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

1927 : हवाई द्वीप के लिए विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

1965 : मंगल ग्रह के पास से गुज़रते हुए नासा के एक अंतरिक्ष यान ने किसी अन्य ग्रह की पहली नज़दीकी तस्वीरें लीं।

1969: संयुक्त राज्य अमेरिका ने 500, 1000, 5000 और 10,000 डॉलर के नोटों को प्रचलन से वापस ले लिया।

2013: डाक विभाग की 160 साल पुरानी टेलीग्राफ सेवा बंद कर दी गई।

2015 : नासा का न्यू होराइजन्स प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

===============================

Previous

आज का राशिफल 14 जुलाई 2025

Next

*‘‘मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री बी. आर. गवई द्वारा न्याय व्यवस्था में सुधार करने के लिए कही गई टिप्पणी का स्वागत करता हूं’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज*