आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 13 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
अहमदाबाद विमान हादसा: 204 लोगों की मौत की पुष्टि, मृतकों के रिश्तेदारों का लिया जाएगा DNA सैंपल
Ahmedabad plane crash: बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसा एयर इंडिया का विमान, 5 मेडिकल छात्रों की मौत
Ahmedabad Plane Crash: पूर्व CM विजय रुपाणी का अहमदाबाद विमान हादसे में निधन, पत्नी व बेटी से मिलने जा रहे थे लंदन
Ahmedabad plane crash : PM मोदी आज सुबह जाएंगे अहमदाबाद, घटनास्थल का करेंगे दौरा
लव जिहाद का आरोप: हिंदू नाम से लड़कियों को फंसाता था इमरान, मोबाइल से मिलीं दर्जनों हिंदू महिलाओं की आपत्तिजनक क्लिप्स
स्टाम्प चोरी में फंसे अब्दुल्ला आजम! ₹4.64 करोड़ की वसूली के लिए RC जारी, तहसील को मिला वसूली का आदेश
खाड़ी में भी युद्ध की आहट ! अमेरिका ने UAE में दूतावास खाली करवाया, सैन्य अड्डे से परिवारों को हटाया
सोनम रघुवंशी और नीले ड्रम का खौफ: पति ने 13 साल बाद पत्नी की कराई प्रेमी संग शादी, तहसील में जमा हुई भीड़
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, 53 साल के बिजनेसमैन की पोलो खेलते हुए गई जान
भयावह त्रासदी, हर मदद को तैयार हैं; अहमदाबाद विमान हादसे पर क्या बोले ट्रंप
'प्लेन में था सवा लाख लीटर ईधन, किसी को भी बचाने का मौका नहीं मिला', अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोले अमित शाह
अहमदाबाद विमान हादसे में चमत्कार, सीट नंबर 11A पर बैठे रमेश विश्वा जिंदा बचे
PM Modi: 'सत्ता में हैं तो शालीन रहें, तैयारी से TV बहस में जाएं', पीएम मोदी ने भाजपा प्रवक्ताओं को दी नसीहत
देश में कोरोना के एक्टिव केस 7154 पार, 77 मौतें: एक हफ्ते में 30 लोगों की जान गई; गुजरात में सर्दी-खांसी होने पर क्वारंटीन होने की सलाह
Air India ने कर दी पुष्टि, विमान में सवार 242 लोगों में जिंदा बचा केवल एक शख्स
भीषण गर्मी के बीच सरकार की एयर कंडीशनर के मानक तापमान के लिए नियम बनाने की योजना
पीएम मोदी से की थी हसीना के बयानों को रोकने की बात, नहीं सुनी गई: मोहम्मद यूनुस
अमेरिका का हालिया रुख ‘चुनौती और चेतावनी’ दोनों, मोदी सरकार की विदेश नीति विफल: कांग्रेस
WTC Final: दूसरे दिन गिरे कुल 14 विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 200+ रनों की बढ़त; रबाडा और एनगिडी चमके
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद देशभर में दुख का माहौल है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद का दौरा कर सकते है। संभावना इस बात की तेज है कि पीएम मोदी घटना स्थल का दौरा भी कर सकते है
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने कहा- ये दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इस हादसे में बचाव का मौका नहीं मिल सका, घायलों के इलाज की पूरी-व्यवस्था की गई है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस घटना से पूरा देश क्षुब्ध है, पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
गृह मंत्री बोले- किसी को बचाने का कोई मौका नहीं था, DNA जांच के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी
विस्फोट के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान के आसपास तापमान 1000 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात बताया कि घटनास्थल पर ताप इतना बढ़ गया कि यहां तक कि जानवरों और पक्षियों तक को भागने का मौका नहीं मिला और सभी जलकर खाक हो गए
पूर्व सीएम विजय रूपाणी के लिए 1206 सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था, उनकी स्कुटर हो या कार,हर गाड़ी की नंबर प्लेट पर 1206 होता था, दोस्त बताते हैं कि यह नंबर उनकी जिंदगी का लकी चार्म था, लेकिन नियति ने इसे एक क्रूर मोड़ दे दिया,12 जून यानी 12/06 वहीं तारीख जो उनकी जिंदगी का आखिरी दिन बन गई, रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने जा रहे थे, लेकिन उनकी यह यात्रा अधूरी रह गई
वो पार्टी के लिए डायमंड थे…', विजय रुपाणी के निधन पर बोले पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष- किसी के घर खाना भी खाते थे तो बोलते थे मैं जैन हूं
अहमदाबाद विमान हादसे में कैसे बचाई अपनी जान? रमेश ने बताया- आग लगने से पहले ही लगा दी छलांग
पूरा परिवार अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, फ्लाइट में बैठ कर परिवार के साथ सेल्फी खींची,उस तस्वीर में खुशी से भरे और सपनों से सजे पांच चेहरे थे, डॉक्टर कोमी व्यास, उनके पति प्रतीक जोशी,और उनके तीन बच्चे,यह सेल्फी उनकी नई शुरुआत की गवाही थी, लंदन में एक साथ जिंदगी संवारने का वादा, लेकिन किसे पता था, कि यह उनकी आखिरी तस्वीर होगी,और वह उड़ान उनकी आखिरी सैर!
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद पाकिस्तान समेत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अर्मेनियाई राष्ट्रपति वहागन खाचतुरियन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रवक्ताओं को संयमित भाषा, विनम्र व्यवहार और गहन तैयारी के साथ टीवी डिबेट में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सत्ता के साथ शालीनता जरूरी है और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए
चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनावों के दौरान मतदाता सूची को लेकर कोई गंभीर आपत्ति दर्ज नहीं कराई और यह मुद्दा केवल चुनाव परिणाम आने के बाद उठाया। मतदाता सूचियां हर साल नियम के तहत संशोधित होती हैं और उनकी प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों को नि:शुल्क दी जाती हैं
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग, विशाखापत्तनम में जुटेंगे 5 लाख लोग
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक
यूपी-MP सहित 9 राज्यों में हीटवेव, राजस्थान-हरियाणा में रेड अलर्ट, दिन में 48° तापमान जाने की आशंका; तेलंगाना में बिजली गिरने से 6 की मौत
सोना ₹1,220 बढ़कर ₹97,455 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, इस साल अब तक ₹21,293 महंगा हुआ, चांदी ₹1.05 लाख किलो बिक रही
मई में रिटेल महंगाई घटकर 2.82% पर आई, ये 6 साल में सबसे कम, खाने-पीने के सामान की कीमतों में कमी से घटी महंगाई
बहुत ही भयावह हादसा, जरूरत पड़ने पर मदद के लिए तुरंत पहुंच जाएंगे', अहमदाबाद प्लेन हादसे पर ट्रंप ने कहा
'भारत-पाकिस्तान को एक साथ लाऊंगा', डोनाल्ड ट्रंप फिर बोले- मैंने फोन कॉल कर दोनों देशों के बीच रोका युद्ध
इतिहास
1290 में आज ही के दिन खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा था और साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ।
1625 में 13 जून को ही ब्रिटेन के राजा हेनरी प्रथम ने फ्रांस की राजकुमारी हिनरीती से विवाह किया था।
1888 में आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया था।
1927 में 13 जून को ही अमेरिका में पहली बार स्टेचू आफ लिबर्टी के दाहिने हाथ से अमेरिकी ध्वज प्रदर्शित किया गया था।
1932 में आज ही के दिन इंग्लैंड और फ्रांस ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
1943 में 13 जून को ही स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की थी।
1944 में आज ही के दिन नाजी जर्मनी ने V-1 बमों से हमला शुरू किया था।
1951 में 13 जून को ही संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों ने प्योंगयांग उत्तर कोरिया पर कब्जा कर लिया था।
1956 में आज ही के दिन 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा था।
1960 में 13 जून को ही राजकुमार नरोत्तम सिंह आलोक कंबोडिया के राष्ट्रपति बने थे।
2002 में आज ही के दिन अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया था।
2006 में आज ही के दिन नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया था।
2008 में आज ही के दिन टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कंपनी की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
2008 में 13 जून को ही चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के संबंध में 1 ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
2012 में 13 जून को ही पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन हुआ था।
*==============================*