05/04/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 05 अप्रैल नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

अमेरिकी शेयर मार्केट में कोरोना जैसी तबाही, चीन के जवाबी टैरिफ के बाद हुआ धड़ाम

पीएम मोदी पहुंचे कोलंबो, भारी बारिश के बीच श्रीलंका के मंत्रियों और भारतीय प्रवासियों ने किया स्वागत

तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, मछुआरों की रिहाई समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का रक्षामंत्री राजनाथ करेंगे उद्घाटन; IOS सागर को दिखाएंगे हरी झंडी

हिंदुओं के मंदिर, पानी और श्मशान एक हों, मोहन भागवत ने काशी से किया एकता का आह्रवान

आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि श्मशान, मंदिर और पानी सब हिंदुओं के लिए एक होना चाहिए,इसी लक्ष्य के साथ संघ कार्य कर रहा है, काशी से एकता का आव्हान करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के सभी पंथ,जाति समुदाय साथ आए,यही संघ की परिकल्पना है

शानदार बीता संसद का बजट सत्र, जमकर हुए काम; वक्फ बिल पर बहस ने बनाया नया रिकॉर्ड

वक्फ बिल पास होने पर कहीं खुशी तो कहीं गम, दिल्ली के मुस्लिम इलाकों में बंटी मिठाई; कोलकाता में फूंके पुतले

भाजपा बोली- ममता बनर्जी को जेल भेजेंगे, उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं, इस्तीफा दें; पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला केस

‘मैं अपनी सीमाएं जानता हूं’, अफसरों के तबादले पर बोले एलजी मनोज सिन्हा; NC ने कहा- जनादेश का सम्मान करे केंद्र

दिल्ली में आयुष्मान योजना आज से लागू, गरीब 10 लाख तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज

अनंत अंबानी की पदयात्रा में शामिल हुए धीरेंद्र शास्त्री, जामनगर से द्वारका तक 110 किमी की पैदल यात्रा पर हैं अनंत, 80 किमी चल चुके

सोना खरीदने वाले के लिए खुशखबरी, कीमतों में आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका में मॉर्निंगस्टार के एक एनालिस्ट ने आने वाले कुछ सालों में सोने की कीमतों में 38% की गिरावट आ सकती है

इस वजह से बढ़ी कीमतें, कीमतें में हाल के दिनों में आई तेजी के पीछे कई बड़ी वजहें थीं, जैसे कि आर्थिक अनिश्चितता, मंहगाई की आशंका, भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका टैरिफ वगैरह, इसके चलते सुरक्षित निवेश के रुप में सोने की खुब डिमांड बढ़ी, हालांकि अब कई ऐसे फैक्टर्स है, जिससे क़ीमतें कम हो सकती है

टैरिफ ऐलान से अमेरिकी-बाजार लगातार दूसरे दिन भी बड़ी गिरावट, डाउ जोन्स में करीब 6% की गिरावट,कई शेयर 10-12% तक टूटे

शुरू हो गया ट्रेड वॉर! चीन ने ट्रंप को दिया करारा जवाब, अब अमेरिकी सामान पर 34% टैरिफ वसूलेगा ड्रैगन,अब जापान और यूरोपीय संघ भी लगाएंगे अमेरिका पर जवाबी टैरिफ, बढ़ा मंदी का खतरा

डेथ ओवर्स में बिखरी मुंबई की बल्लेबाजी, मिली हार, लखनऊ के 203 रन के जवाब में MI 191 पर रुकी; दिग्वेश राठी बने गेमचेंजर

उत्तर पश्चिम भारत में चलेगी लू, हिमाचल से हरियाणा तक आसमान से बरसेगी आग; दक्षिण भारत में बारिश

हरियाणा

जिले के विद्यालयों में त्रिभाषा लागू, अब 5 में नहीं 6 विषय में पास होना अनिवार्य।

बिना इंडिकेटर ट्रक में भीड़ कार चालक , मौत।

कनीना डाकघर में 30 मार्च से नहीं हो रहा लेनदेन लोगो में रोष।

अटेली कनीना रोड पर पाइप लाइन डालने का काम ठप, दो विभागों में ठनी।

अटेली फ्लाईओवर पर फंसा ऊंट का पैर।

सर्वे में खुलासा इस साल 594 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी, ये पिछले वर्ष से 354 अधिक।

स्कूटी सवार पर किया हमला, बचाव को भागा तो गिरे सवा लाख रुपए, आरोपी ले गए।

SDM की बैठक में निर्णय सतनाली में खोखा मार्केट की जगह बनाई जाएगी दुकानें।

नारनौल में परिवार के लोगों पर दहेज प्रताड़ना व अभद्रता के आरोप

इतिहास

1659 : मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार।
1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया। 
1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म। 
1919 : आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरुआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ। 
1930 : गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ डांडी पहुंचे। 
1949 : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना।
1955: विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 
1961 : सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना। 
1964 : मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नेशनल मेरिटाइम डे मनाया गया। 
1979: देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला। 
1993 : फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का निधन।
1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई। 
2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जलाई और इस तरह कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया। 
2024: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

Previous

देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में देवस्थान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Next

अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए चिकित्सा व्यय (आईपीडी) की सीमा 10 लाख रूपये प्रति वर्ष