04/07/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 04 जुलाई नई दिल्ली

PM मोदी पहुंचे त्रिनिदाद और टोबैगो, पीएम कमला ने किया जोरदार स्वागत...दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर


Weather Woes: भारी बारिश से उत्तराखंड में कई सड़कें धंसीं, चार धाम यात्रा बाधित, हिमाचल में 55 लोग अब भी लापता

Russia Recognise Taliban: अफगानिस्तान में तालिबान शासन को रूस की औपचारिक मान्यता, ऐसा करने वाला पहला देश बना

US Big Beautiful Bill: अमेरिकी कांग्रेस में 218-214 के अंतर से पारित हुआ विधेयक, अब राष्ट्रपति करेंगे दस्तखत


पुतिन ने ट्रंप को फोन पर 'हड़काया', बोले- यूक्रेन में बिना लक्ष्य पाए नहीं रुकेगा युद्ध, जेलेंस्की टेंशन में

INDIA ब्लॉक सिर्फ लोकसभा के लिए था… विपक्षी एकता के ताबूत में AAP की आखिरी कील

दिल्ली हाईकोर्ट की पतंजलि च्यवनप्राश के विज्ञापन पर रोक:डाबर बोली- हमारा च्यवनप्राश आयुर्वेदिक औषधि, ऐसे विज्ञापन प्रोडक्ट को बदनाम कर रहे


दलाई लामा के उत्तराधिकारी के मुद्दे पर चीन का कड़ा ऐतराज़, लेकिन तिब्बती लोगों में ख़ुशी की लहर

Indians Hostage in Mali: अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने माली में 3 भारतीयों को बनाया बंधक, रेस्क्यू के प्रयास जारी

महाराष्ट्र में 2025 की पहली तिमाही में 767 किसानों ने आत्महत्या की, विपक्ष का सरकार पर निशाना


दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर रोक रुकी: जन विरोध के बाद सरकार ने EOL नीति पर लगाई ब्रेक


​​पीएम मोदी का घाना संसद में ऐतिहासिक संबोधन, "ग्लोबल साउथ की आवाज अब सुना जाए"


Bangladesh: शेख हसीना के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा बांग्लादेश, भारत को लिखा पत्र

​​जेपी नड्डा के पिता ने 100वां जन्मदिन मनाया:हिमाचल में विशेष पूजा-अर्चना कराई, घर पर उत्सव जैसा माहौल, कई नेता बधाई देने पहुंचे

​​​​​पाकिस्तान हॉकी टीम को भारत आने की मंजूरी: एशिया कप 2025 और जूनियर वर्ल्ड कप में होगी शिरकत

​एक लाख करोड़ से अधिक के रक्षा सौदों को मंजूरी : वायु रक्षा प्रणाली होगी मजबूत, आपूर्ति श्रृंखला का प्रबंधन बनेगा बेहतर 

​‘हमारे पास महज कुछ सेकंड का समय था नूर खान एयरबेस पर भारत के ब्रह्मोस हमले से कांप उठा था पाकिस्तान, पाक PM के सलाहकार ने स्वीकारा

फरार, फिर भी राजनीति में सक्रिय! सपा विधायक सुधाकर सिंह भगोड़ा घोषित... 39 साल पुराने केस में 10 जुलाई को अहम सुनवाई

इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए, भारत 510 रन आगे:शुभमन का दोहरा शतक, जडेजा ने फिफ्टी लगाई; बशीर को 3 विकेट

पीएम मोदी का घाना की संसद में संबोधन, बोले- यहां की धरती लोकतंत्र की भावना से भरी हुई, मेरा आना सौभाग्य की बात

अपने इस संबोधन में उन्होंने दोनों देशों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि भारत और घाना दोनों के अतीत पर उपनिवेश के 'दाग' हैं लेकिन दोनों देशों की भावना हमेशा स्वतंत्र एवं भयमुक्त रही। भारत और घाना दोनों अपनी समृद्ध विरासत से प्रेरणा और ताकत ग्रहण करते हैं। पीएम ने कहा कि 'हमारी दोस्ती सुगर लोफ पाइनएपल से ज्यादा मीठी है

भारतीय सेना को मिलेंगी नई मिसाइलों से लेकर बख्तरबंद गाड़ियां, रक्षा मंत्रालय ने दी 1.05 लाख करोड़ की खरीद को मंजूरी


यात्रीगण ध्यान दें...रेलवे ने बदला नियम,रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं


सेना को जल्द मिल रहे हैं Apache हेलिकॉप्टर्स, बॉर्डर पर तैनाती से PAK के उड़ेंगे होश,


RSS प्रांत प्रचारकों की आज से दिल्ली में बैठक, भाजपा अध्यक्ष चुनाव की तारीख तय होना संभव, संघ संविधान में सोशलिस्ट-सेक्युलर शब्दों पर देशव्यापी विमर्श करेगा


सामाजिक सद्भाव के लिए आरएसएस घर-घर करेगा संपर्क, साहित्य लेकर पहुंचेंगे स्वयंसेवक


जेपी नड्डा के पिता ने 100वां जन्मदिन मनाया, हिमाचल में विशेष पूजा-अर्चना कराई, घर पर उत्सव जैसा माहौल, कई नेता बधाई देने पहुंचे


केजरीवाल का ऐलान- बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी AAP, अब कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस लोकसभा के लिए था

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगा बैन हटा लिया गया है। इसे लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को पत्र लिखा और राजधानी में एक जुलाई से लागू हुए एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों के नियमों की कमियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने पुरानी गाड़ियों को फ्यूल न देने के निर्देश पर रोक लगाने को कहा। पुरानी गाड़ियों की जब्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। 

अमरनाथ यात्रा- पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, दूसरा जत्था पहलगाम बेस कैंप से गुफा के लिए रवाना; अब तक 3.5 लाख रजिस्ट्रेशन

जालोर में मूसलधार बारिश से वणधर नदी उफान पर, बह गई इको कार, चालक को पुलिसकर्मी ने बचाया, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में 24 घंटे से लगातार बारिश, मध्य प्रदेश-ओडिशा में 2 सर्कुलेशन एक्टिव; गोवा में आज सभी स्कूलों की छुट्‌टी

भारत बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड से 510 रन आगे, गिल का दोहरा शतक, जडेजा ने 89 रन बनाए; पहली पारी में इंग्लिश टीम का स्कोर 77/3

अमेरिकी संसद में ट्रंप की बड़ी जीत, विपक्ष को मात दे पास कराया 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'

इतिहास

1914 - बर्दुन का युद्ध समाप्त।

1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।

1997 - अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा।

1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।

2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।

2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।

2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।

2006 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।

2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक़ मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
*==============================*

Previous

आज का राशिफल 4 जुलाई 2025, शुक्रवार

Next

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बड़ा एक्शन, गुहला के तहसीलदार मंजीत मलिक को किया सस्पेंड