आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 02 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य सामाचार और इतिहास
डेढ़ साल की प्लानिंग, ट्रकों में ड्रोन और एक बटन दबाते ही 40 बॉम्बर्स तबाह... यूक्रेन ने रूस में घुसकर मचाई तबाही
'पाकिस्तान से केवल PoK पर होगी बात', सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का संदेश; कहा- आतंकवाद के खिलाफ हो वैश्विक एकजुटता
Russia-Ukraine War: 'दुश्मन देश में शानदार ऑपरेशन, केवल सैन्य लक्ष्य निशाना'; हमले के बाद जेलेंस्की का आया बयान
हमास ने कहा, राहत सामग्री लेने आए लोगों पर हमले में 31 की मौत, इसराइल ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट बोला- डांटना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं:कोई नहीं सोच सकता कि ऐसी घटना हो सकती है; आरोपी हॉस्टल वार्डन बरी
शाह बोले- पहलगाम हमला हुआ तो ममता बनर्जी चुप रहीं:अब ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहीं, ताकि मुस्लिम वोट बैंक को खुश कर सकें
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 34 की मौत:सिक्किम में 1200 पर्यटक फंसे; असम के 19 जिलों के 3.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
‘सिंदूर’ के समय पाक से हुए UPI:हवाला लेनदेन से पकड़े गए 12 जासूस; देश के गद्दारों तक ऐसे पहुंचीं खुफिया एजेंसियां
Covid-19: लगातार पैर पसार रहा है कोरोना, एक दिन में आए 685 नए मामले...3,758 के पार हुए एक्टिव केस
राज कुंद्रा 2 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान रॉयल्स में हुए बड़े घोटाले का करेंगे खुलासा
हम पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम का प्रस्ताव रखते हैं: जेलेंस्की
सेना के तीनों अंगों ने संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया, फोर्स वन और मुंबई पुलिस ने भी हिस्सा लिया
पश्चिमी रूस में विस्फोट के कारण दो पुल ढहे, सात लोगों की मौत: अधिकारी
पहलगाम अटैक के मास्टरमाइंड ने कबूला, भारत के हमले में साथी के परखच्चे उड़ गए
भारत के दोस्त ने चीन की सीमा के पास शुरू की F-35 लड़ाकू विमानों की तैनाती, सेनकाकू द्वीप को बचाने की कोशिश, ड्रैगन से युद्ध की तैयारी?
नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, पुल से नीचे गिरी 35 एथलीटों को ले जा रही बस, 22 की मौत
उन्नाव में आवारा सांड का कहर: चाचा की मौके पर मौत और भतीजे की हालत गंभीर... CCTV में कैद हुआ भयानक हादसा
पहले ममता से मुलाकात, फिर शाह की रैली से दूरी; दिलीप घोष को लेकर अटकलें तेज
IPL 2025: श्रेयस की दमदार बल्लेबाजी, फाइनल में पंजाब बनाम बेंगलुरु; 18वें सत्र में मिलेगा नया आईपीएल चैंपियन
2026 का चुनाव सिर्फ बंगाल का नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का चुनाव है. ममता सरकार ने सीमा खोल रखी है और घुसपैठियों को खुली छूट दी है.'– अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री
अमित शाह ने कहा कि "पूरे देश में चुनावी हिंसा बंद हो गई है, मगर बंगाल में चुनाव के समय और दीदी को विजय मिलने के बाद, सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है। आपका समय अब समाप्त हो गया है, 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है।"
शाह बोले- पहलगाम हमला हुआ तो ममता बनर्जी चुप रहीं, अब ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहीं, ताकि मुस्लिम वोट बैंक को खुश कर सकें
'रक्षा मंत्री को सर्वदलीय बैठक में देनी चाहिए थी जानकारी', कांग्रेस ने पूछा- CDS ने सिंगापुर में क्यों दिया बयान?
CDS के बयान पर कांग्रेस बोली- केंद्र संसद सत्र बुलाए, खड़गे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी खुद की तारीफ करना बंद करें
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जर्मनी और सिंगापुर के रक्षा प्रमुखों से मुलाकात कर सैन्य सहयोग व ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस वार्ता के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। दोहराई गई।
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त किया है और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष सिर्फ नारे लगाता रहा, जबकि असली काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया
सात राज्यों के 19 जिलों के कई स्वास्थ्य केंद्रों की खुली पोल, अस्पतालों में न दवाएं, न डॉक्टर,आईसीएमआर, डब्ल्यूएचओ और बीएचयू की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मधुमेह व उच्च रक्तचाप की दवाएं साल की शुरुआत में खत्म हो जाती हैं, जिससे मरीज बाकी महीनों में बिना दवा के रहते हैं। 7 राज्यों के 415 केंद्रों में हुआ यह चिंताजनक सर्वे।
नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तारीखों का ऐलान,अगस्त 2027 में शुरू होगा नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला,सीएम फडणवीस बोले- तैयारी पूरी
इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग
अयोध्या में राममंदिर का शिखर सोने से जगमगाया, दूर से ही बिखेर रहा चमक; 5 जून को होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
भिवानी के नमन ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, थाईलैंड ओपन में चाइना के बॉक्सर को हराया, पहले ब्रॉन्ज जीत चुके, पिता राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी रहे
पंजाब किंग्स की IPL फाइनल में एंट्री, श्रेयस अय्यर ने बल्ले से ऐसे मचाई 'तबाही', मुंबई का टूटा सपना, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची
क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को, लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी होगी; 6 महीने बाद वाराणसी में शादी
मई में सरकार ने ₹2.01 लाख करोड़ GST वसूला, पिछले साल की तुलना में 16.4% बढ़ा; अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ था
शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान, RBI इंटरेस्ट रेट डिसीजन से FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
यूक्रेन का दावा- रूस के 41 एयरक्राफ्ट तबाह किए, 4 एयरबेस को निशाना बनाया, इनमें एक 4 हजार किमी दूर; ₹17 हजार करोड़ का नुकसान
इतिहास
2014 में आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था।
2012 में 2 जून को ही मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
2003 में आज ही के दिन म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद किए थे।
2000 में 2 जून को ही पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की थी।
1999 में आज ही के दिन भूटान ने दुनिया के टाॅप टेलीविजन के देश के रूप में अपनी स्थिति को समाप्त कर दिया था।
1996 में आज ही के दिन उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना था।
1988 में 2 जून को ही बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शोमैन राज कपूर का निधन हुआ था।
1979 में आज ही के दिन पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे थे।
1966 में आज ही के दिन अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चांद की ज़मीन पर सफलतापूर्वक उतरा था।
1953 में आज ही के दिन ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई थी।
1739 में आज ही के दिन स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई थी।
=============================