19/05/25

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा हुई आयोजित -भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण

एन.एस. बाछल, 19 मई, जयपुर।

देश की तीनों सेनाओं के अदम्य शौर्य, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर में रविवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल,राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जोधपुर जिले से हजारों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  

शहरवासियों ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत-

तिरंगा यात्रा शहर के जालोरी गेट सर्कल से आरम्भ होकर बालवाड़ी स्कूल से होते हुए खाण्डा फलसा, आडा बाजार, सर्राफा बाजार, त्रिपोलिया से होते हुए घण्टाघर नई सड़क पर समापन हुआ। शहर में जहां से यात्रा निकली शहरवासियों ने तिरंगा पुष्प वर्षा के माध्यम स्वागत कर राष्ट्र प्रेम को अभिव्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय एकता और अखंडता के हुए दिग्दर्शन-

विशाल तिरंगा यात्रा में एनसीसी कैडेट, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति के गीतों की धुनों पर तिरंगा लहराते हुए प्रतिभागियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण का परिचय दिया। यात्रा में हर वर्ग ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जोधपुर शहर के सर्व समाज, सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया।

ये रहे उपस्थित-

तिरंगा यात्रा में शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,राजस्थान जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Previous

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि का उचित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है मसाला मेला

Next

आज के मुख्य समाचार और इतिहास