हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी जो हिंदू धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट कर अपमानित करती हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 22 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दीवाली के बाद हरियाणा में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट पर कड़ा प्रहार किया है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी है जो लगातार हिंदु धर्म, हिंदु धर्म की परंपराएं और हिंदु संस्कृति का विरोध करती हैं। ये पहले भी करते थे, पहले जब ऋषि यज्ञ करते थे तो ताड़का व भस्मासुर आकर उसमें हडिडयां फैंका करते थे, यह उसी प्रजाति के लोग है। यह हिंदु धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट करते हैं और उसका अपमान करते हैं।
#anilvij #bjp #bjpharyana #randeepsurjewala #congress
Previous
तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next