19/05/25

पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी सिर्फ सीजफायर हुआ है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

अम्बाला, 19 मई- हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी को पाकिस्तान में गोलियों से भून देने के मामले में प्रतिक्रिया देते कहा कि युद्ध के महानायक पीएम मोदी ने हर मोर्चे पर कहा कि आतंकवादियों को घर में घुस कर मारेंगे।

उन्होंने कहा पाकिस्तान के जो नौ मुख्य अड्डे थे उन्हें खत्म किया गया है और बाकि को भी हिंदुस्तान छोड़ेगा नहीं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी युद्ध खत्म नहीं हुआ, अभी सिर्फ सीजफायर हुआ है। युद्ध समाप्त करने के लिए जो होगा वो किया जाएगा, लेकिन पाकिस्तान में चल रही उग्रवाद एजेंसी को खत्म करके रहेंगे।

वहीं, पाकिस्तान में अब आतंकी हाफिज सईद की रिहाई की मांग की जा रही है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले कि पाकिस्तान में जो उग्रवादी है वो वहां की सरकार और लोगों के चाहते है इस लिए उनकी रिहाई की मांग की जाएगी लेकिन भारत जो उनके साथ करेगा उसे छोड़ेंगे नहीं।

Previous

यह टेक्नॉलजी का युद्ध हुआ है, हमारी इंटेलिजेंस एजेंसी ने ठीक निशानों को आइडेंटिफाई किया : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Next

सोने के दाम बढ़े, 580 रुपये बढ़कर 97,030 रुपये/10 ग्राम पर पहुंचा भाव; चांदी में भी आई तेजी