29/09/25

प्रदेश सरकार जन-जन तक विकास पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत

एन.एस.बाछल, 29 सितम्बर, जयपुर।

जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत शनिवार को जिले की परबतसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

माननीय जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने परबतसर उपखंड की ग्राम पंचायत नेतियास के ग्राम खोखरिया में आयुष्मान आरोग्य उप स्वास्थ्य केंद्र का  लोकार्पण एवं ग्राम पंचायत भड़सिया में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री सुरेश रावत ग्राम पंचायत कालेटडा  में भामाशाह गजेंद्र सिंह उदावत द्वारा उनके माता पिता की स्मृति में राजकीय विद्यालय में बनवाये गए नवीन भवन का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ व आधारभूत विकास की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह कार्य ग्रामीणों की जीवनशैली में सुधार और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन तक विकास पहुँचाने के लिए सतत प्रयासरत है। राज्य सरकार आमजन के बुनियादी सुविधाओं सहित सभी मूलभूत कार्यों को तत्परता से कर रही हैं। 

मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाने और जनता को मजबूत आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

वन राज्यमंत्री ने जनसुनवाई कर परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Next

सनातन संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व