12/05/25

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए और कहा कि हमारी वीर सेनाओं ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

एन.एस. बाछल, 12 मई, जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को नाथद्वारा पहुंचे। वासुदेव देवनानी ने कहा कि देश के कुशल रणनीतिकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी वीर सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया है। वे कामना करते हैं कि हमारा देश वर्तमान नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ता रहे और विश्व में परचम लहराता रहे।

वासुदेव देवनानी रविवार को नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी के 'राजभोग' दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परंपरा अनुसार मंदिर मंडल के पदाधिकारियों ने समाधान पद्धति से उनका स्वागत सत्कार किया गया। मोती महल में विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी जिला कलक्टर श्री बालमुकुंद असावा एवं एसपी मनीष त्रिपाठी ने की। जिला कलक्टर ने वासुदेव देवनानी को जिला प्रशासन के नवाचार 'मिशन वृंदा' के तहत राजीविका एसएचजी की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार 'तुलसी का गमला' उपहार में दिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी श्रीमती रक्षा पारीक उपस्थित रहीं।

Previous

उप मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस पर अजमेर के कोटड़ी गांव में सुवा दाई मां को किया सम्मानित

Next

रालसा द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो महिला लाभार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया