राजकीय मिडिल स्कूल रायपुर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का उत्साहपूर्वक समापन
जे कुमार 17 मार्च 2026 : राजकीय मिडिल स्कूल रायपुर में प्राचार्य तरुण सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन उत्साह और जोश के साथ किया गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति से हुई, जिसके माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया गया। इसके पश्चात स्वयं सेवकों ने नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से गांव के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। शिविर के समापन अवसर पर सभी एनएसएस स्वयं सेवकों को सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान श्रेष्ठ स्वयं सेवक (लड़कियों में) प्रिया (बी.ए. फाइनल वर्ष) और लडक़ों में भरतपाल (बी.ए. प्रथम वर्ष) को चुना गया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश और निशा रानी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समाज सेवा की भावना को जीवन में निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर के सफल आयोजन में एनएसएस क्लर्क मनोज, सविता, भूगोल विभाग से राकेश कुमार तथा भौतिकी विभाग से लैब अटेंडेंट राकेश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में प्राचार्य तरुण सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#NSSCamp #NSSIndia #SocialService #AntiDrugCampaign #AmbalaEducation #YouthEmpowerment #HaryanviCulture #NSSLife #RaipurNews #SocialResponsibility