पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में लगाए जा रहे सात दिवसीय स्पेशल एनएसएस कैंप का आज समापन
जे कुमार अम्बाला 31 दिसम्बर 2025 : पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में लगाए जा रहे सात दिवसीय स्पेशल एनएसएस कैंप का आज समापन किया गया।इसके पहले चरण में वॉलिंटियर्स ने वंदे मातरम एवं लक्ष्य गीत गाकर शुरुआत की। तदुपरांत प्राणायाम ,योगा एवं व्यायाम करवाया गया ताकि वॉलिंटियर्स इस ठंड के मौसम में गर्मी का एहसास कर सके। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स ने मैदान में खूब दौड़ लगाई।
इसके पश्चात कोऑर्डिनेटर आशु जैन आज के विशिष्ट मेहमान रहे।उन्हें एनएसएस वॉलिंटियर्स ने उनके साथ बिताए हुए समय और उनके मार्गदर्शन के लिए दिल से धन्यवाद दिया। वॉलिंटियर्स ने उनका स्वागत बुके देकर और उनकी रिटायरमेंट को केक कटवा कर मनाया।
सत्र के दूसरे चरण में प्रधानाचार्या नीरू शर्मा एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती आशु जैन, के द्वारा कैंप का समापन किया गया ।जिसमें वॉलिंटियर्स ने साइबर क्राइम पर नुक्कड़ नाटक एवं बुढ़ापे पर लघु नाटिका प्रस्तुत की । वॉलिंटियर्स ने हरियाणवी नृत्य एवं देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया जिसे प्रधानाचार्या ने खूब सराहा । रवनीत कौर, यशिका शर्मा और छवि ने 7 दिवसीय एनएसएस स्पेशल कैंप में की गई सभी गतिविधियों के बारे में विवरण के साथ बताया ।
इसके बाद प्रधानाचार्या ने बेस्ट कमांडर एवं बेस्ट वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उन्हें इसी तरह जीवन में प्रगति करने के आशीर्वाद दिया प्रधानाचार्या ने प्रोग्राम ऑफिसर संगीता मक्कड़, वरुण जैन एवं राहुल की पूरे कैंप को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशंसा की। अंत में प्रोग्राम ऑफिसर ने प्रधानाचार्या, कोऑर्डिनेटर एवम वॉलिंटियर्स को धन्यवाद व इसी तरह जीवन में प्रगति करने का आशीर्वाद दिया । कैंप का समापन राष्ट्रीय गान के द्वारा किया गया। अंत में वॉलिंटियर्स को रिफ्रेशमेंट बांटी गई।
#PKRJainSchool #NSSCampConclusion #AmbalaEducation #YouthEmpowerment #SocialService #CulturalProgram #NSSIndia #StudentAchievement #AmbalaNews #CyberSecurityAwareness