प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 26 फरवरी नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है। हर-हर महादेव!”
गौरतलब है कि देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
Previous
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना मेडिकल कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लिया
Next