नशे के खिलाफ अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक : एसपी
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर : - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि नशा एक गम्भीर समस्या है जिसे रोकने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे की वजह से न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि इससे परिवार और समाज भी पूरी तरह से प्रभावित होता है।
अम्बाला पुलिस द्वारा निरन्तर नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है जिसके तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान में अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगभग प्रत्येक आपराधिक वारदात के साथ नशे का कनैक्शन जुड़ा होता है। इसलिए नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज के लिए इस बुराई का पूरी तरह से नष्ट होना अति आवश्यक है।
एसपी अम्बाला ने कहा कि नशे की वजह से अपराध और दुर्घटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है। अम्बाला पुलिस द्वारा स्कूल/कालेज/गाँव व सार्वजनिक स्थानों पर नशे के खिलाफ सैमिनार व गोष्ठियाँ आयोजित कर इस बुराई बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
एसपी अम्बाला ने बताया अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे है। नशा तस्करो पर भी पूरी तरह से शिंकजा कसा जा रहा है। नशा तस्करी की सूचना देने हेतू अम्बाला पुलिस द्वारा जारी नम्बर 9729990117, 9729990112, 9050891508 और टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर काॅल कर सकते है या नजदीकी थाना में नशा बेचने वालों की सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
एसपी अम्बाला ने विशेषताः युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा देश की धरोहर है इसलिए वह नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियोें में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, देश व राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे से ग्रसित है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि वह भी एक सभ्य नागरिक बन कर अच्छा जीवन यापन कर सके।
#ambala #news #spambala #drug abuse