31/03/25

मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

एन.एस. बाछल, 31 मार्च, जयपुर।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास में विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा राज राजेश्वरी मंदिर में सपरिवार मां दुर्गा की आराधना की। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous

ईद-उल-फितर: हरियाणा में ईद की नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ, अल्लाह की बारगाह में सैकड़ों सिर सजदे में झुके

Next

मन की बात कार्यक्रम की 120वीं कड़ी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित