मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई दी।

एन.एस.बाछल, 20 फरवरी, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के 39वें स्थापना दिवस पर वहां की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त मिजोरम विकास, शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गौरतलब है कि इन दोनों राज्यों की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी। पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने से पहले ये दोनों क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश थे।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

बायोएग्री को मध्यप्रदेश की जैव-अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने पर होगा मंथन

Next

"मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना" के तहत 979 युवाओं को केंद्रीय क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।