नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में 26 राज्यों की टीमों ने की प्रतिभागिता

जे कुमार पलवल, 1 सितम्बर - पलवल शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित की जा रही 4 दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप सीनियर वर्ग (फास्ट फाइव) का पारितोषिक वितरण के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का आगाज जितने शानदार और बेहतरीन तरीके से हुआ समापन भी उतने ही शानदार और बेहतरीन ढंग से हुआ।

नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों की टीमों के 600 से अधिक खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप के समापन अवसर पर हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अति विशिष्ठï अतिथि के तौर पर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया और उनहें भविष्य के लिए शुभकमानाएं दीं।

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सिर्फ दूध, दही, खानपान या फिर खेती-किसानी के लिए ही नहीं जाना जाता। आज हरियाणा खेलों व खिलाडिय़ों का हब बन चुका है। चाहे जो भी खेल हो हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में अपना डंका बजा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई खिलाड़ी अपने खेल के दम पर देश-दुनिया में जीत का परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों के दम पर हरियाणा आज ओलम्पिक सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने पलवल जिला के युवाओं का आह्वान किया कि वे खेलों में आगे बढ़े और देश-प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें, जिसके लिए सरकार की ओर से उनका हर संभव सहयोग किया जाएगा।

#600players #teams #26states #participated #nationalnetballchampionship #news #palwal

Previous

आज के प्रमुख खेल समाचार ( 1 सितंबर, 2025 )

Next

आज 31 अगस्त 2025 के प्रमुख खेल