30/09/25

लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन

जे कुमार, अम्बाला 30 सितम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार के द्वारा आयोजित अंबाला में खेलो महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक प्राप्त किए। सभी जिलों के 1100 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 'नौवीं क 'के आर्यन ने स्विमिंग में रजत पदक प्राप्त किया, कक्षा 'नौवीं क 'की दिव्याश्री व कक्षा 'आठवीं न' की सुनैना ने  जिमनास्टिक में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। 

 इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने  विद्यार्थियों व अध्यापिका मर्यादा को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऐसी प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों को खेलने के प्रति प्रेरित करती है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास , अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करती है।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

#ambala #sports #lordmahavirschool #students

Previous

महिलाओं को पॉश अधिनियम और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जाएगा: महिला आयोग अध्यक्ष

Next

राष्ट्रीय एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रति किया जागरूक