राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितम्बर को बिड़ला सभागार में
एन.एस.बाछल, 04 सितम्बर, जयपुर।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह-2025, 5 सितम्बर को प्रातः 11 बजे स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह नोडल अधिकारी और स्कूल शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक मंजू शर्मा ने बताया कि समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास में अतुलनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे। समारोह की पूर्व संध्या पर 4 सितम्बर को सांय 6 बजे बिड़ला सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शिक्षक प्रतिभागी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
मंजू शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विभाग के निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समारोह के सफल आयोजन के लिए बुधवार को डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में मंजू शर्मा की अध्यक्षता में समस्त तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal