24/05/25

SSC Exam 2025 June Dates: एसएससी जून परीक्षा कैलेंडर जारी, ssc.gov.in से डाउनलोड करें शेड्यूल

नई दिल्ली, 24 मई (अभी): सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने जून में होने वाली एसएससी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. एसएससी परीक्षा 2025 जून कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा डेट कैलेंडर संभावित है. इसमें कोई भी बदलाव होने पर नया नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसकी डिटेल्स भी ssc.gov.in पर ही देखते रहें.

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने 9 मई 2025 को एसएससी परीक्षाओं का टेंटेटिव कैलेंडर जारी किया था. अब उसी के संदर्भ में नई जानकारी दी गई है. ssc.gov.in पर जारी कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, ‘2025-2026 की परीक्षाओं के टेंटेटिव कैलेंडर के तहत अब जून 2025 में निम्नलिखित परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.’ अगर आप जून में होने एसएससी परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा शेड्यूल अच्छी तरह से चेक कर लें.

एसएससी परीक्षा जून 2025 कैलेंडर

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जून 2025 में होने वाली 3 बड़ी विभागीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. एसएससी की ये सभी परीक्षाएं 15 जून 2025 को आयोजित होंगी- JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्ज़ामिनेशन 2024, SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्ज़ामिनेशन 2024 (दोनों सिर्फ DoPT के लिए) और ASO ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्ज़ामिनेशन 2022–2024.

Previous

आज फिर बिगड़ेगा मौसम ; दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम बिगड़ने के आसार

Next

संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरुषों की जयंती मना रही है सरकार : हरियाणा सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद