26/11/25

बांग्लादेश में आयोजित 2nd महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में अम्बाला मण्डल की खिलाड़ी पूजा ने बढ़ाई देश की शान

अम्बाला, 26 नवम्बर - अम्बाला मंडल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पूजा वाणिज्य सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। पूजा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और अथक मेहनत के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने ढाका, बांग्लादेश में 15.11.25 से 25.11.25 तक आयोजित 2nd महिला कबड्डी विश्व कप टीम में भारत का प्रतिनिधित्व किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्वकप ट्रॉफी जीतने में महवत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यह जीत न केवल देश के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अम्बाला मंडल के लिए भी अत्यंत सम्मान लेकर आई है।

पूजा ने टूर्नामेंट के दौरान खेल के हर आयाम—ताकत, रणनीति, गति और टीमवर्क—का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी असाधारण खेल क्षमता, कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने की क्षमता और प्रत्येक मैच में जीत का जज्बा उनके सुनहरे भविष्य की ओर संकेत करता है। युवा खिलाड़ियों के लिए पूजा एक रोल मॉडल बनकर उभरी हैं।

मण्डल रेल प्रबंधक अम्बाला, विनोद भाटिया के निरंतर सहयोग, सोच और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले माहौल ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही मण्डल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मजबूत खेल-सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। खिलाड़ियों की मेहनत एवं सुविधाओं के संगम, दोनों के संयुक्त नेतृत्व से ही ऐसी उपलब्धियां संभव हो पाती हैं। अम्बाला मण्डल खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

Previous

गुरु तेग बहादुर जी " हिंद दी चादर "

Next

भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज