28/06/25

विदेश यात्रा और विवाह की 50वी वर्षगांठ पर विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन

एन.एस. बाछल, 28 जून, जयपुर।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को फ्रांस और जर्मनी की सफल अध्ययन यात्रा पर शुक्रवार को विधायकगण और विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 50 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान वासुदेव देवनानी एवं उनकी धर्मपत्नी इंद्रा देवनानी की 50 वीं विवाह वर्षगांठ के अवसर पर भी बधाई दी। 

विकास चौधरी, मनीष यादव, नरेंद्र बुडानिया, ताराचंद जैन, रेवतराम राम, विश्वनाथ, दीपचंद खेरिया, जीवतराम, पूसाराम, देवीसिंह शेखावत, उदयलाल डांगी, कैलाशचंद मीणा, चुन्नीलाल, सुभाष मील, धर्मपाल, ललित यादव, सुशीला रामेश्वर डूडी, हंसराज मीणा, हाकम अली, हरिसिंह रावत, शोभा चौहान, शांता देवी सहित अनेक विधायक गणों ने वासुदेव देवनानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही, विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के. के शर्मा और विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वासुदेव देवनानी का अभिनन्‍दन किया और उनके नैतिक मूल्यों, सार्वजनिक जीवन की उत्कृष्ठ सेवाओं तथा वैवाहिक जीवन के लिए मंगल कामनाएं दी।

Previous

आरएसपीसीबी ने दिए निर्देश- मानसून को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण सुनिश्चित करें

Next

शिक्षा केवल डिग्री नहीं, राष्ट्रनिर्माण का माध्यम होनी चाहिए-राज्यपाल