21/07/26

स्पेन की विश्व कप जीत ने जगाया फुटबॉल का जुनून: अंबाला के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में खिलाड़ियों की संख्या हुई दोगुनी

अंबाला, 21 जुलाई (अन्‍नू): फीफा फुटबॉल विश्व कप में स्पेन की खिताबी जीत का असर स्थानीय खेल मैदानों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। विश्व कप के इस रोमांचक मुकाबले ने अंबाला के युवाओं और बच्चों में फुटबॉल के प्रति एक नया जुनून भर दिया है। कैंट स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में सोमवार को फुटबॉल खिलाड़ियों की संख्या में अचानक भारी वृद्धि दर्ज की गई।

शाम के समय बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान में पसीने बहाते नज़र आए। स्पेन की जीत से प्रेरित होकर कई नए बच्चे और युवा पहली बार फुटबॉल हाथ में थामकर प्रशिक्षण के लिए स्टेडियम पहुंचे। मैदान में खिलाड़ियों की चहल-पहल पहले की तुलना में दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

स्पेन के प्रदर्शन ने प्रभावित किया स्थानीय खिलाड़ियों को

स्टेडियम के फुटबॉल कोच विश्वजीत ने बताया कि किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट, विशेष रूप से विश्व कप के बाद बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति एक नया उत्साह और आकर्षण देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, "स्पेन के शानदार प्रदर्शन ने स्थानीय खिलाड़ियों को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि अब केवल नियमित खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि नए बच्चे और युवा भी रोजाना स्टेडियम का रुख कर रहे हैं और फुटबॉल सीखने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।"

कोच विश्वजीत के अनुसार, यह एक बहुत ही सकारात्मक बदलाव है और इससे भविष्य में देश को बेहतर फुटबॉल खिलाड़ी मिलने की उम्मीदें बढ़ती हैं।

#AmbalaNews #FootballCraze #FIFAWorldCup2026 #WarHeroesStadiumAmbala #AmbalaCantt #FootballTraining #InspiringYouth #HaryanaSports #BreakingNews

Previous

राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में काश्वी ने जीता कांस्य पदक: केवी नेशनल बॉक्सिंग में अंबाला की बेटी का जलवा

Next

आज का राशिफल – 21 जुलाई 2026