वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज ने किया गुलाब मंडी-सुंदर नगर रोड का उद्घाटन
अंबाला छावनी, 28 मार्च: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशानिर्देशों पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी कपिल विज ने कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 7 में विकास कार्यों को गति देते हुए गुलाब मंडी से सुंदर नगर तक चमड़ा फैक्ट्री वाली रोड का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने कपिल विज के समक्ष अपनी मांगें रखीं, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने मौके पर ही मौजूद छावनी परिषद् के उपाध्यक्ष अजय बवेजा और इंजीनियर सतीश गुप्ता को दूधला मंडी की सड़क बनाने व वहां पर ओपन जिम लगाने के संबंध में निर्देश दिए। कपिल विज ने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनित सदस्य अजय बवेजा, शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, उपाध्यक्ष विपिन खन्ना, तरुण सेठी, दीपक भसीन पार्षद प्रमोद लक्की, पूर्व पार्षद सनी तुली, नीलम शर्मा, और कैंटोनमेंट बोर्ड के सहायक अभियंता सतीश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विकास की इस पहल का स्वागत किया और क्षेत्र में हो रहे निरंतर सुधार के लिए आभार व्यक्त किया।
#AmbalaCantt #AnilVij #KapilVij #HaryanaNews #DainikKhabar #Development #AmbalaNews #BJPHaryana #RoadInauguration #Ward7Ambala #LocalNews #TrendingHaryana #SunderNagar #DanikKhabar