पीएम-किसान योजना के अंतर्गत सेचुरेशन कैम्पेन का किया जा रहा आयोजन 1 से 31 मई तक ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, फार्मर आईडी पंजीकरण सहित हो सकेंगे अन्य महत्वपूर्ण कार्य
एन.एस. बाछल, 03 मई, जयपुर।
भारत सरकार के निर्देश पर पीएम-किसान योजना के अंतर्गत राज्य में प्रत्येक ग्राम स्तर पर 1 मई, 2025 से 31 मई, 2025 तक 30 दिवसीय सेचुरेशन कैम्पेन का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत योजनान्तर्गत लाभ से वंचित पात्र कृषकों को योजना से जोड़ा जा सकेगा। इन सेचुरेशन कैम्पों में प्रत्येक ग्राम से संबंधित विलेज नोडल अधिकारी (VNO) नागरिक सेवा केन्द्र (CSC) के संचालक एवं इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक (IPPB) के समन्वयक उपस्थित रहेंगे। ऐसे कृषक जो कि योजना की पात्रता रखते है परन्तु योजनान्तर्गत आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके आवेदन सीएससी केन्द्रों पर सेचुरेशन कैम्पेन के दौरान पूर्ण करवाये जायेगें।
पीएम-किसान योजनान्तर्गत कृषकों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार करवाने के कार्य को अनिवार्य किया गया है। योजनान्तर्गत कृषकों को जारी की जाने वाली आगामी किश्तें फार्मर आईडी धारित कृषकों को ही देय होगी। जिन कृषकों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार नहीं करवायी गयी हैं, वे पटवारीध्तहसीलदार से सम्पर्क कर फार्मर आईडी तैयार करवायें।
भारत सरकार द्वारा फोरेस्ट रिजर्व एक्ट पट्टा धारकों एवं पीवीटीजी कृषकों को पीएम-किसान योजना के लाभ लिये जाने हेतु कृषक अपने दस्तावेजों को लेकर जिला नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) कार्यालय में सम्पर्क करना होगा।
सेचुरेशन कैम्पों में लाभार्थी कृषक ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री आईडी एवं आधार सीडिंग (डीबीटी इनेबल) इत्यादि कार्यां को पूर्ण कराएं, जिससे आगामी किश्तों का लाभ प्राप्त हो सके।