अंबाला: समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
जे कुमार अंबाला, 10 अगस्त 2026 : अंबाला स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को साप्ताहिक 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
नगराधीश ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे तुरंत समाधान करना है। जिला प्रशासन आमजन को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए ताकि पात्र लोग इनका लाभ उठा सकें।
नगराधीश ने सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर पंचायत विभाग से एसईपीओ गौरव, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप, समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह, एमीनेंट पर्सन यशपाल चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#AmbalaNews #SamadhanShivir #AmbalaAdministration #HaryanaNews #HaryanaGovt #BreakingNewsAmbala #FamilyIDHaryana
Previous
ओपीएस विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर: छात्रों को बाल अधिकारों और पॉक्सो एक्ट के प्रति किया गया जागरूक
Next