06/02/26

सेफ सिटी टीम की 'पुलिस की पाठशाला': छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, मोबाइल में डाउनलोड करवाई डायल-112 ऐप

जे कुमार अम्बाला, 06 फरवरी 2026: अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, प्रीत नगर में 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेफ सिटी टीम अम्बाला शहर की प्रभारी उप-निरीक्षक रेणु बाला और उनकी टीम ने छात्राओं को आधुनिक सुरक्षा तकनीकों और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

ट्रिप मॉनिटरिंग और डायल-112 ऐप पर विशेष जोर कार्यक्रम के दौरान सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में विस्तार से बताया। यह सेवा विशेष रूप से उन छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए तैयार की गई है, जो अकेले यात्रा करती हैं। पुलिस टीम ने मौके पर ही छात्राओं के मोबाइल में डायल-112 ऐप डाउनलोड करवाई और उसे इस्तेमाल करने का तरीका समझाया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता तुरंत मिल सके।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव छात्राओं को संबोधित करते हुए उप-निरीक्षक रेणु बाला ने महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्म सुरक्षा (Self-Defense) के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अनजान लिंक्स से सावधान रहने की सलाह दी गई। छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा संकेतों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा अभियान अम्बाला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जिले के सभी थानों की टीमें गाँवों और कस्बों से आने वाली छात्राओं व कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की 'पाठशाला' लगा रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से पुलिस का डर निकाल कर उन्हें सुरक्षा एप्स और सेवाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि एक सुरक्षित वातावरण (Safe City) का निर्माण हो सके।

#AmbalaPolice #SafeCityAmbala #Dial112 #WomenSafety #PoliceKiPathshala #CyberAwareness #TripMonitoring #HaryanaPolice #AmbalaCity #WomenEmpowerment

Previous

भारत को हिंदुत्व पर गर्व है और हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व है - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

Next

अम्बाला साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 13.56 लाख ठगने वाला यूपी से गिरफ्तार