02/06/25

S-400 Missile: भारत को रूस से 2026 तक मिलेंगी बाकी एस-400 मिसाइल प्रणाली

नई दिल्ली, 02 जून (अभी): रूस 2025-26 तक भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की शेष दो इकाइयों की आपूर्ति कर दी जाएगी। रूस के भारत में मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान इस प्रणाली ने ‘बहुत कुशलता से’ काम किया। बाबुश्किन ने वायु रक्षा और ड्रोन रोधी प्रणालियों में भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने का भी संकेत दिया।


बाबुश्किन ने कहा, हम जो अनुभव कर रहे हैं, यूरोप और यहां की स्थिति के अनुसार वायु रक्षा प्रणाली, सामान्य तौर पर रक्षा तैयारी में हमारी साझेदारी के लिए यह एक आशाजनक विषय है। शेष दो एस-400 इकाइयों की आपूर्ति घोषित समयसीमा के अनुरूप 2025-26 तक पूरी होने की उम्मीद है। रक्षा सहयोग के संभावित विस्तार पर, बाबुश्किन ने कहा, हम वायु रक्षा प्रणालियों पर बातचीत के विस्तार को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के साथ हालिया तनाव के दौरान भारत की तरफ आ रहे टारगेट्स को वायु रक्षा प्रणाली 'एस-400 सुदर्शन चक्र मिसाइल सिस्टम' से निशाना बनाया था। एस-400 से सफलतापूर्वक सभी टारगेट्स को तबाह कर दिया था।  विज्ञापन

Previous

लैंड पूलिंग पाॅलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, प्रथम चरण में 27 शहरों में की जाएगी लागू

Next

हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की बैठक