राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के आरोपों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज बोले, “जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई”

अम्बाला/चंडीगढ़, 18 अप्रैल – इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के आरोपो पर जांच के निर्देश दिए गए हैं जिसपर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट ने स्पष्ट रूप से आदेश दिए हैं कि राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता के मामले में जांच की जाए। उन्होंने कहा ये आरोप सामने आए है कि राहुल गांधी ने लंदन में भी नागरिकता दिखाई हुई है और अब इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने यह कहा फिलहाल कोर्ट ने केवल जांच के ही आदेश दिए हैं।

कानून व्यवस्था के साथ सबके मान-सम्मान की रक्षा करना भी सरकार दायित्व है : अनिल विज

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोक कर उनके साथ बदतमीजी के आरोप लगे है जिसे लेकर मंत्री अनिल विज बोले कि ये बहुत गलत बात है, कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना सरकार का दायित्व है, लेकिन सबके मान सम्मान की रक्षा करना भी सरकार का दायित्व है।

#AnilVij #RahulGandhi #DualCitizenship #AllahabadHighCourt #HaryanaPolitics #DushyantChautala #LawAndOrder #AmbalaNews #PoliticalStatement

Previous

'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.6 करोड़ की ठगी: CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार

Next

अम्बाला: भेड़ चोरी मामले में सीआईए-नारायणगढ़ की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार