राहुल गांधी वोट चोरी का शोर डालते है मगर वो एक भी केस नहीं बता पाए कि कहां वोट चोरी हुई : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़/अम्बाला, 29 सितम्बर। राहुल गांधी द्वारा भाजपा को पहले वोट चोर अब पेपर चोर कहने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों की बचपन में ही भाषा गंदी हो जाती है और वह अच्छी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते, वह अपनी बात को कहने के लिए इस प्रकार के अपशब्दों का ही इस्तेमाल करते हैं। अब राहुल गांधी क्या कहना चाहते है यह तो वहीं बता सकते हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी वोट चोरी का शोर डालते है मगर वो एक भी केस नहीं बता पाए कि एक भी वोट चोरी की गई हो। हां, कांग्रेस के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है, इनकी दादी का चुनाव ही गलत वोट डलवाने के कारण रद्द हो गया था। तब इलाहबाद हाईकोर्ट ने इनकी दादी का चुनाव रद्द कर दिया था जिसके बाद इन्होंने इमरजेंसी लगा दी थी। यह कांग्रेस का इतिहास है कि किस प्रकार से इन्होंने प्रजातंत्र के साथ व स्वतंत्र चुनाव पद्धति के साथ खिलवाड़ किया, शायद वहीं इनके सपनों में बार-बार आती है।

Previous

बिहार चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने 470 अधिकारियों की तैनाती का लिया निर्णय

Next

इंदिरा गांधी की कांग्रेस ( आई ) अब बन गई राहुल गांधी की कांग्रेस (a i )