पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे: बेटियों ने रचा इतिहास, 91.46% छात्र पास, अमृतसर जिला रहा अव्वल
पंजाब, 13 मई, (अन्नू): पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वर्ष कुल 2 लाख 65 हजार 417 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 755 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश का कुल पास प्रतिशत 91.46% रहा है। छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में उम्र बनी रैंकिंग का आधार
इस बार की मेरिट लिस्ट में अद्भुत मुकाबला देखने को मिला। मानसा की सुपनीत कौर, लुधियाना की सुहानी चौहान और दिवांशी, तीनों ने 500 में से 500 (100%) अंक हासिल किए। बराबर अंक होने के कारण बोर्ड की विशेष पॉलिसी के तहत उम्र को आधार मानकर रैंकिंग दी गई, जिसमें कम उम्र के आधार पर सुपनीत कौर ने राज्य में पहला, सुहानी ने दूसरा और दिवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ खिलाड़ी भी हैं।
स्ट्रीम वाइज टॉपर्स की सूची
विभिन्न संकायों (Streams) की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में सुपनीत कौर 500 अंकों के साथ राज्य की टॉपर रहीं, जबकि तरन्नम कौर (498 अंक) दूसरे स्थान पर रहीं। ह्यूमैनिटीज (कला वर्ग) में सुहानी और दिवांशी ने 500 अंक लेकर शीर्ष स्थान साझा किया और आफरीन आजीम 499 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स स्ट्रीम में पटियाला की सपना ने 493 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि तानिया शर्मा और शौर्यवीर 492 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अमृतसर अव्वल, लुधियाना सबसे पीछे
जिलों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 96% पास प्रतिशत के साथ अमृतसर जिला पूरे पंजाब में पहले नंबर पर रहा है। पठानकोट (95.66%) दूसरे और मोहाली (95.62%) तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, प्रदेश के 23 जिलों में लुधियाना का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, यहाँ के केवल 87.04% छात्र ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए और जिला अंतिम पायदान पर रहा।
https://www.danikkhabar.com/home/v/punjab-board-class-12-results-today-results-to-be-released-at-1230-pm-the-wait-ends-today-for-265-lakh-students
#PSEBResult2026 #PunjabBoard #12thResults #GirlsPower #EducationNews #PunjabToppers #StudentSuccess #AmritsarTop #ScienceCommerceArts #ExamResult #DanikKhabar
Previous
एमडीयू में प्रवेश समिति की बैठक आयोजित, दाखिला प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और स्टूडेंट सेंट्रिक बनाने पर जोर
Next