आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता : केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

अभिकान्त, 21 मई, चण्डीगढ़- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज जिला फरीदाबाद वार्ड-30 के अंतर्गत सेक्टर-28 में नेशनल हाईवे से लगती सड़क पर लगभग 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डिस्पोजल एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर पाइप लाइन निर्माण कार्य का नारियल तुड़वाकर विधिवत शुभारंभ कराया।

 

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बरसात के मौसम में नेशनल हाईवे से सटी इस सड़क पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग और समस्या की गंभीरता को देखते हुए यहां डिस्पोजल तथा वाटर पाइप लाइन डालने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया गया है, जिससे बरसात के दौरान जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सकेगी।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने का कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि तय समय सीमा में विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों, सीवरेज, जल निकासी, पेयजल, बिजली और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

#FaridabadNews #DevelopmentProject #KrishanPalGurjar #WaterPipeline #HaryanaGovernment #FaridabadSector28 #InfrastructureDevelopment

Previous

कुरुक्षेत्र पुलिस का 'डबल लॉक': डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी से बचाएगा 'अभेद्य' ऐप और डबल OTP सुरक्षा कवच

Next

जींद में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश: रेप के झूठे केस में फंसाकर ₹6 लाख मांगने वाली मुख्य आरोपी समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार