प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो अंतरराष्ट्रीय संबंध है वो आज तक के जितने भी प्रधानमंत्री हुए उन सभी से बेहतर है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 15 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर है जिसे लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जो अंतरराष्ट्रीय संबंध है वो आज तक के जितने भी प्रधानमंत्री हुए उन सभी से बेहतर है। वह समय-समय सभी के पास जाकर मिलते रहते हैं और देश की जो समस्याएं होती है या द्विपक्षीय मुद्दे होते हैं उनपर चर्चाएं करते हैं।
अब तो सारे देश ने पश्चिम बंगाल के नतीजों को स्वीकार लिया है, टीएमसी को भी स्वीकार कर लेना चाहिए : अनिल विज
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे में हेराफेरी की है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि स्वीकार करना ही प्रजातंत्र में बेहतर होता है। अब रोना धोना खत्म हो गया, अब तो सारे देश ने वहां के नतीजों को स्वीकार लिया है और उनको भी स्वीकार कर लेना चाहिए।
Previous
सुपवा का एडमिशन पोर्टल लॉन्च: दाखिला प्रक्रिया शुरू, यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से और पीजी के लिए 2 जून से
Next