अम्बाला छावनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन

भाजपा द्वारा अम्बाला छावनी में आज प्रात: 11 स्थानों पर श्रमिकों को बांटे गए लड्‌डू

अम्बाला, 17 सितम्बर - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिन आज अम्बाला छावनी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

छावनी में आज भाजपा द्वारा 11 स्थानों पर श्रमिकों को लड्डू बांटे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने छावनी में महेश नगर चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, नमस्ते चौक, रामबाग रोड, विजय रत्न चौक, डिफेंस कॉलोनी, गांधी मार्केट, बीडी फ्लोर मिल के पीछे, रामपुर सरसेहडी चौक, तोपखाना, शाहपुर चौक, रेलवे कॉलोनी व अन्य स्थानों पर लड्डू वितरित किए।

सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे हर्ष और उल्लास के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और इसी के साथ सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़े के दौरान अम्बाला छावनी विधानसभा के चारों सदर, महेशनगर, ग्रामीण व शास्त्री मंडल में कार्यक्रम किए गए। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी दिनों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिवर, 75 पेड़ रोपण के साथ नमो वन,  स्वच्छता अभियान व अन्य कार्यक्रम होंगे।

चारों मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, किरणपाल चौहान, कपिल विज, स्वर्ण कौर, ललता प्रसाद, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, विजेंद्र चौहान, विपिन्न खन्ना, राम बाबू यादव, फकीरचंद सैनी, अजय बवेजा, सुरेंद्र बिंद्रा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, नरेंद्र राणा, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, भारत कोछड़, अतुल महेंद्रु, पुनील सरपाल, नविंद्र सिंह, अनिल कौशल, बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, प्रमोद शर्मा लक्की, बलविंदर सिंह, नीलम शर्मा, अरविन्द राणा, दीपक भसीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous

2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितम्बर को 10.59 बजे शुरू होगा और खत्म होगा लगभग 3:23 बजे

Next

"मोदी जी को जान से प्यारा है..." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस अंदाज में गुनगुनाया गीत