प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा :अनिल विज
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने टैक्स घटाने और कई वस्तुओं को टैक्स मुक्त करने का ऐतिहासिक कदम उठाया : विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 21 सितम्बर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।
श्री विज आज सांय मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
प्रधानमंत्री द्वारा आज शाम राष्ट्र को दिए गए संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री विज ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब सरकार ने टैक्स व्यवस्था को जीएसटी की तरह सरल और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें टैक्स बढ़ाकर और नए कर लगाकर आम जनता पर बोझ डालती थीं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने टैक्स घटाने और कई वस्तुओं को टैक्स मुक्त करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है।
श्री विज ने बताया कि अब 12 लाख तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। आयकर में दी गई इस राहत और जीएसटी की दरों में की गई कमी से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी की दरों में कमी होने से और “मेक इन इंडिया” पहल के कारण देश में कारोबार बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और नए कारखाने भी स्थापित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में अब यह सफर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
.......