प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया सोनमर्ग टनल का उद्घाटन, कश्मीर लद्दाख के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी, आसानी से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा
आरएस अनेजा, श्रीनगर 13 जनवरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांदरबल जिले में सोनमर्ग (Z-Morh) टनल का उद्घाटन किया। ऐसे में अब गगनगीर और सोनमर्ग से जोड़ने वाली यह सुरंग गर्मियों में लद्दाख की यात्रा को आसान बनाएगी। जिसके साथ ही लद्दाख जाने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। बता दें, इस टनल को 80 किलोमीटर की क्षमता से लगभग 11,000 वाहनों को संभालने के लिए डिजाइन किया है।
टनल 12 किलोमीटर लंबी है। उद्घाटन के दौरान पूरी उद्घाटन को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया गया है। इस टनल की सबसे ज्यादा खासियत ये है कि अब हर मौसम में आसानी से सोनमर्ग जा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए ये टनल भारत सरकार की ओर से सबसे बड़ा तोहफा होगा। आइए जानते हैं टनल की खासियत के बारे में।
सोनमर्ग (Z-Morh) टनल का प्रोजेक्ट 2,700 करोड़ रुपए से अधिक का था। टनल के निर्माण की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। बता दें, इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग है। जिसमें एंट्री और एग्जिट मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह टनल श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देगी जिसमें सभी मौसम में श्रीनगर और सोनमर्ग आ- जा सकते हैं। बता दें, इस टनल का सबसे फायदा टूरिज्म के क्षेत्र पर भी पड़ेगा।
जेड मोड़ सुरंग में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिससे ट्रैफिक को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही डेडिकेटेड एस्केप टनल के जरिए ट्रैफिक को सुगम बनाया जाएगा. जेड मोड़ सुरंग सोनमर्ग पर्यटन नगरी को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान निकलने वाले मलबे का उपयोग सड़क किनारे की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास के लिए किया गया है.