07/04/25

प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

आरएस अनेजा, 07 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ विश्व बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केन्द्रित करती रहेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, आइए हम स्वस्थ विश्व बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएँ। हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केन्द्रित करती रहेगी तथा लोगों के स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी। अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है!"


Previous

'हरित योग' व्यक्तिगत और भूमंडलीय स्वास्थ्य दोनों को पोषित करता है: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव

Next

श्री राजेश्वर भगवान के 143 वें प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर हुआ आयोजित