18/03/25

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका कैसमै की प्रशंसा की

आरएस अनेजा, 18 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जर्मन गायिका सुश्री कैसमै की प्रशंसा की है।

मोदी ने कहा कि कैसमै जैसे कलाकारों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने समर्पित प्रयासों के माध्यम से कई अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को प्रदर्शित करने में मदद की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"भारतीय संस्कृति के बारे में विश्व की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है, और कैसमै जैसे कलाकारों ने इस सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। समर्पित प्रयासों के माध्यम से, उन्होंने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को प्रदर्शित करने में मदद की है।

Previous

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को देश में सबसे पहले लागू करने के लिए बजट में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए किए गए हैं विशेष प्रावधान-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Next

किसान हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक ओर प्रयास