04/05/25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंथनी अल्बानीज़ को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी

आरएस अनेजा, 04 मई नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एंथनी अल्बानीज़ को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा

“@AlboMP ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी शानदार जीत और पुनः निर्वाचित होने पर बधाई! यह जोरदार जनादेश आपके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई लोगों के स्थायी विश्वास को दर्शाता है। मैं भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूँ।”

Previous

पाकिस्तान को एक और चोट, पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी तरह का आयात-निर्यात बंद किया

Next

ईसरदा बांध का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण, इस मानसून में होगा जल संग्रहण