24/11/25

कुरुक्षेत्र में PM मोदी: 'पांचजन्य' लोकार्पण और गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान में सिक्का-डाक टिकट जारी करेंगे

कुरुक्षेत्र, 24 नवंबर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे में भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र शंख 'पांचजन्य' के सम्मान में नवनिर्मित केंद्र का लोकार्पण और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर विशेष स्मारक सिक्का-डाक टिकट जारी करना शामिल है।

प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम

शाम 4:00 बजे: प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के 'पांचजन्य' शंख को समर्पित नवनिर्मित केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा।

इसके तुरंत बाद: प्रधानमंत्री महाभारत अनुभव केंद्र का दौरा कर महाकाव्य के इतिहास और ज्ञान से रूबरू होंगे।

शाम 4:30 बजे: प्रधानमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे।

अंत में: PM मोदी पवित्र ब्रह्म सरोवर में पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान करेंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा कुरुक्षेत्र की पौराणिक और राष्ट्रीय धरोहर के प्रति सरकार के सम्मान को दर्शाएगा।

Previous

आज का राशिफल 25 नवम्बर 2025

Next

पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार