23/05/25

प्रधानमंत्री ने 26 हजार करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

एन.एस. बाछल, 23 मई, जयपुर।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर स्थित देशनोक, पलाना में 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।

इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रधानमंत्री की अगवानी करते हुए उनका भावकृभरा अभिनंदन किया। बाद में राज्यपाल कार्यक्रम स्थल पर भी प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने राजस्थान को विकास कार्यों और जन कल्याण योजनाओं की दी गई सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया।


देशनोक में करणी माता के दर्शन कर सबके मंगल की कामना की

इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्यपाल श्री बागडे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना करते हुए राष्ट्र की खुशहाली और संपन्नता के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Previous

पेयजल परियोजनाओं को गति और गुणवत्ता के साथ समय पर करायें पूरा आमजन को स्वच्छ व निर्बाध पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

Next

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गोवा में "सागर भवन" और "पोलर भवन" का उद्घाटन किया