07/03/25

प्रधानमंत्री ने 'बारबाडोस की आजादी के आनरेरी ऑर्डर' पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त किया

आरएस अनेजा, 07 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'बारबाडोस की आजादी के आनरेरी ऑर्डर' पुरस्कार के लिए बारबाडोस की सरकार और वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों और भारत तथा बारबाडोस के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

"इस सम्मान के लिए मैं बारबाडोस की सरकार और जनता का आभारी हूं।

'बारबाडोस की आजादी के आनरेरी ऑर्डर' पुरस्कार को 1.4 अरब भारतीयों और भारत तथा बारबाडोस के बीच घनिष्ठ संबंधों को समर्पित करता हूं।"

Previous

प्रधानमंत्री दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव और गुजरात का दौरा करेंगे

Next

प्रधानमंत्री ने जन औषधि दिवस पर किफायती स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई