04/04/25

प्रधानमंत्री ने दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

आरएस अनेजा, 04 अप्रैल नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अभिनेता मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा के प्रतीक के रूप में सराहा, जिन्हें विशेष रूप से उनकी फ़िल्मों में दिखाई देने वाले देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“दिग्गज अभिनेता और फ़िल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी फ़िल्मों में दिखाई देने वाले देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता है। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Previous

सरसों-चना खरीद में गड़बड़ी हुई तो उप रजिस्ट्रार और मैनेजर पर होगी कार्रवाई

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों से वक्फ विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया