04/03/26

दुबई कनेक्शन वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का दिल्ली में भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार

जे कुमार नई दिल्ली, 4 मार्च 2026: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 'JANNAT 247' नामक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टा लगवा रहा था।

दुबई से मिली थी 'बेटिंग' की ट्रेनिंग

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को संचालित करने की विशेष ट्रेनिंग दुबई में जाकर ली थी। इस रैकेट का मास्टरमाइंड भी दुबई से ही पूरे नेटवर्क को कंट्रोल कर रहा था। दिल्ली का यह मॉड्यूल लोकल स्तर पर ग्राहकों को जोड़ता था और वित्तीय लेनदेन संभालता था।#DelhiPolice #CricketBettingBusted #DubaiLink #OnlineGambling #CrimeNewsDelhi #Jannat247App #PaschimVihar #IllegalBetting #STFAction #BreakingNewsDelhi

Previous

पंचकूला के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु बैठक 5 मार्च को

Next

गुरुग्राम: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा; 80 फुट गहरी खाई में गिरी बाइक, नाबालिग सहित 2 की मौत