अम्बाला छावनी में एक तरफा माहौल, भारी मतों से नप चुनाव जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी : भाजपा नेता कपिल विज
भाजपा नेता कपिल विज ने अलग-अलग वार्डों में जाकर प्रधान पद के लिए उम्मीदवार स्वर्ण कौर व अन्य 32 उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट
नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों को हर वार्ड में मिल रहा जनसमर्थन
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार स्वर्ण कौर का चुनाव रथ छावनी के हर वार्ड में घूम रहा
अम्बाला छावनी, 21 फरवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को मिल रहे जनसमर्थन से एक तरफा माहौल है तथा सभी प्रत्याशियों का चुनाव अम्बाला छावनी की जनता स्वयं लड़ रही है। प्रधान पद की उम्मीदवार स्वर्ण कौर और 32 वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार रथ तेजी से दौड़ रहा है।
अम्बाला छावनी में एक तरफा माहौल, भारी मतों से चुनाव जीतेंगे भाजपा प्रत्याशी : कपिल विज
वार्ड नंबर 26 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भाजपा नेता कपिल विज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले जो जोश भाजपा के प्रति लोगों में नजर आ रहा है वह बिल्कुल एक तरफा माहौल की तरफ है। वह सभी लोगों को कार्यालय के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हैं। कार्यालय खोलने का मकसद है कि चुनाव संचालन कार्यालय से हो।
उन्होंने कहा 2014 से अम्बाला छावनी में विकास का पहिया तेजी से चल रहा है। वार्ड 26 के नजदीक सुभाष पार्क, योगशाला, बैडमिंटन हॉल, पंचकर्मा का निर्माण व अन्य सुविधाएं मंत्री अनिल विज द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। पुलिस चौकी भी हाउसिंग बोर्ड से बाहर सुभाष पार्क के समक्ष बनाई गई है। उन्होंने कहा विकास के पहिए को और तेज करने के लिए भाजपा द्वारा प्रधान पद के लिए स्वर्ण कौर और अन्य वार्डों से 32 उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। जनता सभी को प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी कराकर पूरे अम्बाला और गति दी जाए। और अधिक से अधिक संख्या में अपने मत देकर भाजपा प्रत्यशियों को जिताएं।
वहीं, अध्यक्ष पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर वार्ड नंबर 26 में वार्ड स्तरीय भाजपा कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुई। मौके पर वार्ड 26 से भाजपा उम्मीदवार नरेश धवन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के संयोजक संजीव सोनी के अलावा सोम चोपड़ा, कपिल विज, जसबीर जस्सी, राजीव गुप्ता, हर्ष बिंद्रा व अन्य मौजूद रहे। सभी नेताओं ने प्रधान पद के लिए स्वर्ण कौर व वार्ड 26 से नरेश धवन के लिए वोट मांगे।
प्रधान पद की प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने कई वार्डों में किया प्रचार
वहीं प्रधान पद की उम्मीदवार स्वर्ण कौर ने आज वार्ड नंबर 4 में दलीपगढ़ क्षेत्र स्थित चुनाव कार्यालय से अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ किया और घर-घर जाते हुए वार्ड नंबर 4 से भाजपा उम्मीदवार शिल्पा पासी साथ वोट मांगे। उन्होंने वार्ड नंबर 10 पार्षद पद उम्मीदवार रमन छतवाल के साथ अजीत नगर एवं अन्य क्षेत्रों में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार चुनाव कार्यालय से प्रारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने वार्ड नंबर 11 में भाजपा उम्मीदवार आंचल सैनी के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया।
------------------------------------------