ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर प्यार स्वरूप मिले फूलों के गुलदस्तों से महकेंगे घर, बनाई जाएगी सुगंधित अगरबत्तियां

जन्मदिन पर भेंट किए फूलों को हम फेंकते नहीं क्योंकि यह लोगों का अपार प्यार है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर भेंट कि गए फूलों के सैकड़ों गुलदस्तों से एसडी विद्या स्कूल बनाएगा अगरबत्तियां

अम्बाला/चंडीगढ़, 16 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के 15 मार्च को जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हजारों लोगों द्वारा भेंट किए गए फूलों के गुलदस्तों का सार्थक उपयोग करते हुए उनकी सुगंधित अगरबत्ती बनाई जाएगी जोकि लोगों के घरों में महकेगी। आज प्रात: एसडी विद्या स्कूल से कर्मियों के सुपुर्द सभी गुलदस्ते किए गए जिनकी अगरबत्ती बनाई जाएगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल उनके जन्मदिन पर बहुत बड़ी संख्या में लोग झूमते, नाचते, गाते व ढोल बजाते हुए उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देने आए थे। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ देश-विदेश से लोगों ने मुबारकबाद दी है।

उन्हें बधाई देने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग फूल लेकर आए थे जोकि सहेज कर रखे हैं। हर वर्ष की तरह हम इन फूलों को फेंकते नहीं क्योंकि यह लोगों का प्यार है। लोगों ने प्यार के साथ फूल दिए हैं तो हम इसे संस्था को देंगे जोकि इन फूलों से अगरबत्ती बनाएगी और अगरबत्ती बनने के बाद यह फूल लोगों के घरों में जाकर महक बिखेरेंगे।

गौरतलब है कि 15 मार्च को ऊर्जा मंत्री अनिल विज का जन्मदिन था इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का पूरा दिन तांता लगा रहा और सैकड़ों फूलों के गुलदस्ते मंत्री विज को उनके जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा सप्रेम भेंट किए गए थे।

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा के राज्यपाल और मध्य प्रदेश के सीएम ने की मुलाकात

Next

अम्बाला: 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मोबाइल ऐप के जरिए जुटाए जाएंगे आंकड़े