जीएमएन कॉलेज में एनएसएस द्वारा 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला कैंट, 20 नवम्बर : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" के उपलक्ष्य में एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, तथा भारत की सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।
विजेताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन :- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ज्ञान, विश्लेषण क्षमता एवं तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेता टीम (प्रथम स्थान): टीम नंबर 3 सदस्य: अभिषेक (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), छविकान्त (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), तथा शशिकांत (बीए ऑनर्स इंग्लिश)।
प्राचार्य का संबोधन : - महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की शक्ति उसकी अपार विविधता और आपसी एकता में निहित है। उन्होंने बताया कि ऐसी क्विज प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के लिए देश के इतिहास, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को समझने तथा आत्मसात करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बौद्धिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना, अनुशासन एवं सहयोग की प्रवृत्ति को भी सुदृढ़ करते हैं।
आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका : - कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस के कार्यकारी सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा श्याम रहेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। प्रश्नकर्ता: सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा ने प्रश्नकर्ता की भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन: श्याम रहेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य किया गया। फोटोग्राफी: बीएससी. प्रथम वर्ष की छात्राओं तृप्ति एवं हिमानी ने छायांकन का कार्य उत्कृष्ट रूप से संपन्न किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का हृदय पूर्वक धन्यवाद किया |
#ambala #News #nss-successfully #quiz-competition #national-unity-day #gmn-college