ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से महेश नगर के नवनिर्वाचित मंडल प्रधान को लड्डू खिलाया और आर्शीवाद दिया
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से महेश नगर के नवनिर्वाचित मंडल प्रधान को लड्डू खिलाया और आर्शीवाद लिया
अम्बाला, 24 जनवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी महेशनगर के नवनिर्वाचित मंडल प्रधान हर्ष बिंद्रा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच आर्शीवाद लिया।
इस दौरान श्री विज ने मंडल प्रधान को लड्डू खिलाते व आर्शीवाद देते हुए उन्हें पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा संगठनात्मक पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन होता है। इस अवसर पर भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, सुरेंद्र बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, सुदर्शन सहगल, सुरेंद्र सेठी, विशाल टांगरी सहित बड़ी संख्या में महिला व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
------------------------