एनआरएमयू अंबाला मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रेल कर्मचारियों के मुद्दों को उठाया
जे कुमार, अम्बाला 20 सितम्बर - एन०आर०एम०यू० अम्बाला की तीनों शाखाओं ने पठानकोट के शहीदों को श्रधांजलि देने के लिए तथा रेलवे कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के लिए एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन डीआरएम कार्यालय अम्बाला के गेट पर दोपहर 12 बजे किया। इस प्रदर्शन में डॉ० निर्मल सिंह मंडल मंत्री ,एन०आर०एम०यू०, हरनाम सिंह मंडल अध्यक्ष , एन०आर०एम०यू० और सुर्रदर कुमार गुर्जर , केंद्रीय उपाध्यक्ष एन०आर०एम०यू० शमशेर सिंह , शाखा अध्यक्ष अम्बाला मेन अनिल कुमार ,शाखा अध्यक्ष डीआरएम काम्प्लेक्स शिव दर्शन दत्ता , शाखा अध्यक्ष सी एंड डब्ल्यू विनोद कुमार राय , शाखा सचिव अम्बाला मेन पवन कुमार , शाखा सचिव डीआरएम काम्प्लेक्स शाखा विवेक नागपाल , शाखा सचिव सी एंड डब्ल्यू शाखा मंडल और शाखा पदाधिकारी एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ता तथा रेल कर्मचारी शामिल हुए ।
इस प्रदर्शन का निर्णय 28 अगस्त 2025 को आयोजित एआईआरएफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें सभी संबद्ध यूनियनों के नेता शामिल हुए थे। उपस्थित रेल कर्मचारियों को मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष, केन्द्रीय उपाध्यक्ष, शाखा सचिव ने संबोधित किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंडल मंत्री जी ने बताया यह आंदोलन पूरे देश में रेलवे यूनियनों की सभी शाखाओं में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, 19 सितम्बर का दिन पठानकोट के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है जो 1968 की हड़ताल में शहीद हुए थे।
प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य 8वीं वेतन आयोग के गठन के लिए अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी, बोनस को 7वें वेतन आयोग के अनुसार न दे कर अभी तक छठे वेतन आयोग के अनुसार दिया जाना और कर्मचारियों के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करना था।
प्रदर्शन में उठाए गए अन्य महत्वपूर्ण मुद्देः बढ़ती ठेकेदारी, कर्मचारियों के लिए विषम कार्य परिस्थितियां, सुरक्षा उपायों की कमी, कर्मचारी और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सेवा संबंधी समस्याएं, जैसे पदोन्नति में देरी, कार्य के अधिक घंटे, आदि । इस प्रदर्शन में लगभग 300 कर्मचारियों के भाग लिया।
#ambala #railwayunion #news #nrmu #ambaladivision #railway #employees