25/06/25

अब तीनों सेनाओं को आदेश जारी कर सकेंगे सीडीएस अनिल चौहान, रक्षा मंत्री का बड़ा फैसला

आरएस अनेजा, 25 जून नई दिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और कार्यशैली में बदलाव लाने की दिशा में उठाए गए एक बड़े कदम के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सचिव तथा सैन्य कार्य विभाग (डीएमए) को तीनों सेनाओं के लिए संयुक्त निर्देश व संयुक्त आदेश जारी करने के उद्देश्य से अधिकृत किया है।

यह उस पुरानी प्रणाली में किया गया परिवर्तन है, जिसमें दो या अधिक सेनाओं से संबंधित निर्देश/आदेश प्रत्येक सेना द्वारा अलग-अलग जारी किए जाते थे।

‘संयुक्त निर्देशों एवं संयुक्त आदेशों के अनुमोदन, प्रकाशन और क्रमांकन’ पर पहला संयुक्त आदेश जारी किया गया है। यह प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, अतिरेक को समाप्त करने और अंतर-सैन्य सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देता है। यह पहल तीनों सेनाओं में बेहतर पारदर्शिता, समन्वय और प्रशासनिक दक्षता की नींव रखती है। यह एकजुटता एवं एकीकरण के एक नए युग की शुरुआत की भी प्रतीक है, जो राष्ट्र की सेवा में कार्यरत सशस्त्र बलों के सामंजस्य को और सशक्त बनाती है।

****

Previous

सरकार ने विकसित भारत 2047 के तहत किशोरियों के लिए ‘नव्या’ की शुरुआत की

Next

रक्षा सचिव ने दक्षिण अफ्रीका में 9वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया